देश में कोरोना के सारे रिकॉर्ड टूटे, इन राज्यों में कोरोना कहर सबसे ज्यादा, देखें राज्यवार आंकड़े

देश में कोरोना के सारे रिकॉर्ड टूटे, इन राज्यों में कोरोना कहर सबसे ज्यादा, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस ने एक बार फिर हाहाकार मचा दिया है। रोज आने वाले संक्रमित मामलों और मौतों के आंकड़े चिंताजनक हैं। इस तरह से तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण भारत के कई राज्यों में लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। विश्व स्तर पर 142,557,268 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 3,037,398 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 2291428 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 13454880 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 184657 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1,59,30,965 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के रिकॉर्ड 3,14,835 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 2,104 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटों में 1,78,841 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 84.46 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 14.38 फीसदी है। मृत्यु दर 1.16 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 11.56 फीसदी से कम है। 21 अप्रैल को 16,51,711 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 27,27,05,103 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब तक 13,23,30,644 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

अप्रैल माह में कोरोना के बढ़ते प्रकोप का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महीने के पहले 22 दिन में कुल मिलाकर 37,81,630 नए केस दर्ज हो चुके हैं, और अप्रैल में अब तक कुल 22,189 लोगों की कोरोना की वजह से मृत्यु हुई है। वैसे, यह लगातार आठवां दिन है, जब देश में दो लाख से ज़्यादा कोरोनावायरस संक्रमण के केस सामने आए हैं। इसके अलावा, डेढ़ लाख से ज़्यादा केस सामने आते हुए गुरुवार को लगातार 12वां दिन है, और लगातार 16वां दिन है, जब देश में एक लाख से ज़्यादा नए कोरोना केस सामने आए।

महाराष्ट्र में 24 घंटे में 67 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। इस बीच महाराष्ट्र में जारी कोरोना प्रतिबंधों को और कड़ा कर दिया है। राज्य के 'ब्रेक द चेन' पाबंदियों में कई और नियम जोड़ दिए गए हैं। पाबंदियों की नई गाइडलाइंस आज (22 अप्रैल) रात 8 बजे से अमल में लाई जाएंगी।

दिल्ली में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 24,638 नए मामले सामने आए, जबकि 249 कोरोना मरीजों की मौत हुई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संक्रमण की दर 31.28 प्रतिशत है। यूपी में बुधवार को कोरोना के 33 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस महामारी से 187 मरीजों की मौत हो गई है। जबकि राज्य में बुधवार को 14198 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

60208

918985

7510

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

150

5276

64

अरुणाचल प्रदेश

279

16851

56

असम

10395

217593

1150

बिहार

63747

288637

1897

चंडीगढ़

4125

31222

423

छत्तीसगढ़

122751

459600

6467

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

1518

4150

4

दिल्ली

85364

831928

12887

गोवा

9300

60571

943

गुजरात 

84126

350865

5740

हरियाणा

55422

322297

3528

हिमाचल प्रदेश 

10793

69073

1236

जम्मू एंड कश्मीर 

14928

135430

2084

झारखंड

35826

139921

1609

कर्नाटक

176207

1032233

13762

केरल

135957

1154102

5000

लद्दाख

1975

10630

134

लक्षद्वीप

692

833

1

मध्य प्रदेश 

82268

359755

4788

महाराष्ट्र 

697467

3268449

61911

मणिपुर

453

29128

380

मेघालय

1021

14130

157

मिजोरम

570

4576

12

नागालैंड

347

12306

94

ओडिशा

28971

351386

1958

पुडुचेरी

5404

43467

722

पंजाब

38866

267289

8114

राजस्थान

96366

353711

3330

सिक्किम

536

6174

136

तमिलनाडु

84361

927440

13258

तेलांगना

49781

321788

1899

त्रिपुरा

600

33268

394

उत्तराखंड

24893

107166

1953

उत्तर प्रदेश 

242265

689900

10346

वेस्ट बंगाल

63496

614750

10710

भारत में कुल मामले

2291428

13454880

184657


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।